बुलैट ट्रेन हटाओं-भारतीय रेल बचाओं खस्ताहाल की जा रही भारतीय रेल बनाम बुलैट ट्रेन प्रोजेक्ट 500 किलोमीटर के रूट लाईन पर बुलेट ट्रेन चलाने से 12 शहरों को फायदा होगा। पर उस बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए गये कर्ज को चुकाने में देश के खनिज संसाधनों का कण-कम बिक जाएगा।बुलेट ट्रेन के लिए आबंटित धन से तो 150 एम्स खुल सकते है या गांव-गांव तक स्कूल-कॉलेज,आईटीआई, हस्पताल आदि खोले जा सकते है। रेल के ढ़ाँचे को दुरुस्त किया जा सकता है। बुलेट ट्रेन के लिए गये कर्ज को चुकाने में ये देश कैसे बर्मबाद होगा यह इस पत्र में उजागर करने का प्रयास किया है । साथियों!! मैं आपसे आग्रह करूगा कि आपकी प्रतिष्ठित पत्रिका में साथ संलग्न पत्र को स्थान दे । ज्यादा से ज्यादा शेयर करे! सेवा में , 1. माननीय राष्ट्रपति महोदय , राष्ट्रपति भवन , नई दिल्ली । 2. माननीय प्रधानमंत्री महोदय , प्रधानमंत्री कार्यालय , नई दिल्ली । 3. माननीय रेल मंत्री , नई दिल्...