अभी हाल ही में एनसीटीई ने B.Ed कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किया है। इस विषय पर हमारी एक वरिष्ठ साथी ने मुझे अपनी राय रखने के लिए कहा। राय रखना जितना आसान नहीं था। कारण स्पष्ट है कि सभी B.Ed कॉलेजों का ढ़ांचा एक सा नहीं। अमूमन चार तरह की संस्थाओं द्वारा B.Ed का कोर्स संचालित होते है- 1)गैर सहायता प्राप्त निजी संस्थाओं द्वारा संचालित, जिसे निजी कॉलेज भी कहते है। 2) सरकार द्वारा सहायता प्राप्त निजी संस्थाओं द्वारा संचालित, जिसे संक्षेप में एडेड(सहायता प्राप्त) कॉलेज भी कहते है 3) सरकार द्वारा स्थापित स्वायत कॉलेज 4) विश्वविद्यालयों के शिक्षा विभाग, जिसे हम आगे निजी और सरकार द्वारा वित्त पोषित में विभाजित कर सकते है। यदि हम B.Ed कॉलेजों के इस सम्पूर्ण ढांचे पर गौर करें तो हम पाते हैं कि 92% B.Ed कॉलेज, ‘ निजी गैर सहायता प्राप्त ’ है। 8 % B.Ed कॉलेज सरकारी क्षेत्र में हैं। 6% B.Ed कॉलेज सरकार द्वारा वित्तपोषी निजी संस्थाओं द्वारा संचालित होते हैं। सिर्फ 2% B.Ed कॉलेज ही सरकार द्वारा स्थापित संस्थाओं द्वारा संचालित हैं। जिसमें विश्ववि...